वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनके पास करन जौहर की फिल्म 'तख्त' भी है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं। 

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बुधवार को मुंबई में वर्कआउट सेशन के बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान जाह्नवी ने व्हाइट कलर का कुर्ता और स्नीकर्स पहन रखे थे। इस दौरान जाह्नवी कपूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो देखकर लोग जाह्नवी की ड्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''लगता है फिर आज पैंट पहनना भूल गई।'' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ''बड़े बाप की बेटी हैं।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं जाह्नवी : 
सितंबर, 2018 में जाह्नवी मुंबई के एक ज्वैलरी शॉप के बाहर हरे रंग की शॉर्ट ड्रेस में दिखी थीं। उनकी इस ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया था। एक शख्स ने कहा कि एक ही ड्रेस कितनी बार पहनोगी जाह्नवी। बता दें कि जाह्नवी ने जो ग्रीन ड्रेस पहनी थी, इससे पहले वो उसे दिसंबर, 2017 में एक रेस्त्रां में डिनर के दौरान पहन चुकी थीं। वहीं कुछ दिनों पहले जाह्नवी लेखक हरिंदर सिक्का की बुक 'कॉलिंग सहमत' की लॉन्चिंग पर पहुंची थीं। यहां इवेंट में पोज देते वक्त उन्होंने किताब को उल्टा पकड़ रखा था। जाह्नवी को उल्टी किताब पकड़े देख लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

जाह्नवी की झोली में हैं कई फिल्में : 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनके पास करन जौहर की फिल्म 'तख्त' भी है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं। बता दें कि जाह्नवी ने कुछ दिन पहले राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रुहअफजा' साइन की है।