सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 2 महीने होने वाले हैं। इस दौरान उनका पालतू लेब्राडोर डॉग फज अब भी उनकी राह निहारता रहता है। सुशांत की भांजी मल्लिका ने सोशल मीडिया पर फज की एक वीडियो क्लिप शेयर की है।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 2 महीने होने वाले हैं। इस दौरान उनका पालतू लेब्राडोर डॉग फज अब भी उनकी राह निहारता रहता है। सुशांत की भांजी मल्लिका ने सोशल मीडिया पर फज की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। मल्लिका ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, जब भी दरवाजा खुलता है तो फज उम्मीद भरी निगाहों से निहारता रहता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि फज अब उनके पापा के पास पटना में है। पिता की फज के साथ फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, डैड विद फज। इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया था।

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद फज ने खाना-पीना छोड़ दिया था। एक वीडियो में फज घर के कोने-कोने में जाकर सुशांत को ढूंढता दिखा था। फज कभी शांत होकर बैठ जाता था तो कभी मोबाइल में सुशांत की फोटो देखकर उसे सूंघने लगता था।

कुछ दिनों पहले फज की मौत की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन फिर साफ हो गया था कि वह सुशांत के फार्महाउस पर सुरक्षित था। सुशांत अपने इस डॉग को बहुत प्यार करते थे। 
सुशांत को शायद मालूम था कि इस मतलबी दुनिया में किसी इंसान का भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए दो साल पहले उन्होंने अपने डॉग के नाम एक भावुक पोस्ट लिखी थी। सुशांत ने लिखा था, "अगर तुम मुझे याद रखते हो तो इस बात की परवाह नहीं कि बाकी सबने मुझे भुला दिया।