सुशांत ने इस फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वो आइकॉनिक सीन भी किया, जिसमें शाहरुख ट्रेन से काजोल का हाथ पकड़ते हैं। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 21 दिन बाद उनकी आखिर फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हुआ। करीब 2 मिनट 44 सेकंड के इस ट्रेलर में सुशांत कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाते और उसका दुख बांटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सुशांत ने इस फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वो आइकॉनिक सीन भी किया, जिसमें शाहरुख ट्रेन से काजोल का हाथ पकड़ते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी आखिरी फिल्म में सुशांत ने संजना सांघी के साथ फिल्म डीडीएलजे के उस सीन को रीक्रिएट किया। बता दें कि सुशांत अक्सर फिल्मों के सेट पर भी शाहरुख खान की मिमिक्री और उनके फिल्मों के डायलॉग बोलते नजर आते थे। बता दें कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान भी गेस्ट अपीयरेंस करते नजर आएंगे। 

यह फिल्म पहले 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद यह 8 मई 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो गया और एक बार फिर रिलीज टल गई थी। अब फाइनली यह फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स दोनों ही देख पाएंगे।