सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया लेकिन आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स अभी भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी फोटोज डिलीट कर दी है। टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने पिछले साल 7 जून को कोर्ट मैरिज की थी। इस बीच ऐसी खबरें लगातार आ रही है कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। ऐसे में चारू ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। 

मुंबई. मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर दहशत फैली हुई है। अभी भी कई लोग इस वायरस की चपेट में हैं और रोज कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी कई लोग रोज मौत की नींद सो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया लेकिन आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स अभी भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी फोटोज डिलीट कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


सालभर ही हुआ है शादी को
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने पिछले साल 7 जून को कोर्ट मैरिज की थी। इस बीच ऐसी खबरें लगातार आ रही है कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। ऐसे में चारू ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। बता दें कि कपल ने कोर्ट मैरिज करने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से 16 जून, 2019 को गोवा में शादी की थी। 

View post on Instagram


पत्नी को छोड़ दिल्ली में बैठे हैं राजीव
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राजीव अपनी पत्नी चारु से लड़ाई करके दिल्ली चले गए हैं। 29 मई से राजीव दिल्ली में ही रह रहे हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब राजीव और चारु के बीच झगड़े की खबर सामने आई थी। कुछ समय पहले भी दावा किया गया था कि कपल के बीच झगड़ा हुआ था।


शादी के बाद ही शुरू हो गए थे झगड़े
सूत्रों की मानें तो शादी की शुरुआत से ही दोनों के बीच मतभेद होने शुरू हो गए थे। दावा किया जा रहा है कि इस लड़ाई के बाद से ही दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं चारु ने अपने पति को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और अपना सरनेम भी बदल दिया है। राजीव का कहना है वह इन दिनों दिल्ली की जिंदगी का मजा लेना चाहते हैं। बता दें कि राजीव और चारु की इंटीमेट फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, इसके बाद कपल खूब ट्रोल हुआ था।