उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी अजीबोगरीब ड्रेस देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

मुंबई। उर्फी जावेद (Urfi Javed) बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। उर्फी अक्सर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। खासकर वो अपनी अजीबोगरीब ड्रेस और फैशन एक्सपेरिमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में उर्फी ने ना तो ब्रा पहनी है और ना ही टॉप। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी बॉडी पर रंग-बिरंगे फूल चिपका रखे हैं। इस दौरान उर्फी ने टॉप या ब्रा नहीं पहनी। हालांकि, उन्होंने न्यूड कलर का शॉर्ट जरूर पहना है। इसके अलावा उर्फी ने अपने बालों की लट बनाई है। इस दौरान उर्फी की बॉडी पर बना टैटू साफ नजर आ रहा है। मेकअप की बात करें तो उर्फी ने आईलाइनर और मस्कारा यूज किया है। उर्फी जावेद को इस अंदाज में देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

View post on Instagram

कुछ घंटों में ही मिले 1 लाख से ज्यादा लाइक्स : 
उर्फी जावेद (Urfi Javed) के इस वीडियो को महज 3 घंटे में ही 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- फूल अच्छे से चिपका रहे, वरना मामला खराब हो सकता है। एक शख्स बोला- क्या मैं एक फूल चुन सकता हूं। एक ने कहा- फूल गिर गया तो। एक बोला- सुधर जाओ बहन! अभी भी वक्त है। एक ने कहा- आज तो तुमने कुछ ज्यादा ही कपड़े पहन लिए। एक बोला- फ्लावर्स हटा दो फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे। 

साड़ी में रस्सा कूदती नजर आईं उर्फी : 
बता दें कि कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो साड़ी पहनकर रस्सी कूदती नजर आई थीं। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर भी लोगों ने खूब कमेंट किए थे। वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा था- साड़ी और हील्स में भी स्किप कर सकते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट बनने के बाद सुर्खियों में आईं। हालांकि, वो बिग बॉस के घर से जल्दी ही एलिमिनेट हो गई थीं। उर्फी जावेद अभी 25 साल की हैं और वो लखनऊ की रहने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें : 

एक के उपर एक पैंट पहने दिखीं उर्फी जावेद, अजीबोगरीब ड्रेस देख एक बोला- ये तो स्टेपनी का जुगाड़ है
पहले Urfi Javed ने पहनी कैंडी से बनी ड्रेस, फिर उसे ही खाने लगीं तो एक शख्स ने किया ऐसा कमेंट