पिछले 3 महीने से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री भी पूरी तरह से बंद थी। फिल्मों की रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस, लॉन्च पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन जैसे सभी इवेंट्स बंद थे। हालांकि अब धीरे-धीरे इवेंट शुरू किए जा रहे हैं और सेलेब्स भी यहां-वहां मास्क लगाए नजर आने लगे हैं। 

मुंबई। पिछले 3 महीने से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री भी पूरी तरह से बंद थी। फिल्मों की रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस, लॉन्च पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन जैसे सभी इवेंट्स बंद थे। हालांकि अब धीरे-धीरे इवेंट शुरू किए जा रहे हैं और सेलेब्स भी यहां-वहां मास्क लगाए नजर आने लगे हैं। बता दें कि सनी देओल की हीरोइन बन चुकीं उर्वशी रौतेला पहली बॉलीवुड सेलेब हैं, जो मास्क और सेनिटाइजर के विज्ञापन की खाति पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी हैं। उर्वशी मास्क पहनकर इवेंट में शामिल हुईं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

उर्वशी हाल ही में मुंबई में मास्क और सेनिटाइजर ब्रांड को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मास्क हटाकर फोटो खिंचवाई। इस इवेंट में कई लोग शामिल हुए जिसके चलते प्रॉपर तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। उर्वशी रौतेला को देख लोग इसे भारी लापरवाही और बेवकूफी बता रहे हैं।

View post on Instagram

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, दूसरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने वाले खुद नियमों का कितना पालन कर रहे हैं, जरा देख लीजिए। वहीं एक और शख्स ने कहा, ये काफी रिस्की हो सकता है। एक अन्य शख्स ने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग कहां है? इनके खिलाफ तो केस दर्ज होना चाहिए। 

बता दें कि उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उर्वशी के साथ बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म 16 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी।