पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को 19 साल पुराने कबूतरबाजी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग)  केस में 2 साल की सला हो गई है। दलेर मेहंदी पर अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 2018 में ही सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्होंने उपरी कोर्ट में अपील की थी, जहां उनकी सजा बरकरार रखी गई। 

Daler Mehndi Kabootarbazi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को कबूतरबाजी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के मामले में 2 साल के लिए जेल हो गई है। दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल की कैद हुई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां से उनकी याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा। इसके बाद उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है कबूतरबाजी केस?
पंजाब में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के धंधे को कबूतरबाजी (मानव तस्करी) कहा जाता है। 19 सितंबर 2003 को पटियाला थाना सदर की पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उनके भाई शमशेर सिंह, ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। दलेर मेहंदी पर आरोप था कि वो म्यूजिक बैंड के जरिए लोगों को अवैध रूप से विदेश ले जाते थे। 

क्या था शिकायत में?
दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज कराने करने वाले बख्शीश सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि दलेर मेहंदी ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 13 लाख रुपए लिए थे। लेकिन बाद में न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापिस किए। दलेर मेहंदी जब भी शो के लिए विदेश जाते थे तो अपने साथ कई लोगों को ले जाते थे। इसके बदले वो मोटी रकम वसूलते थे। दलेर मेहंदी ने 3 लड़कियों समेत 10 लोगों को सैन फ्रांसिस्को भेजा था।

कबूतरबाजी के केस में 15 साल बाद हुई थी सजा : 
कबूरतबाजी के केस में दलेर मेहंदी को 15 साल बाद, 2018 में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दलेर ने पटियाला सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी। हालांकि, कोर्ट ने दलेर की याचिका खारिज करते हुए सजा को बरकरार रखा है। बता दें कि इस केस में एक और आरोपी बुलबुल मेहता को बरी किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी और दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह की मौत हो चुकी है। 

ये भी देखें : 

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 19 साल पुराने 'कबूतरबाजी' मामले में जाएंगे जेल-सिद्धू के बनेंगे पड़ोसी

कबूतरबाजी मे फंसी बहनों ने राष्ट्रपति को लिखा खून से खत