सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन में बेबी शावर (गोदभराई) पार्टी दी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो दाढ़ी-मूंछ के साथ वनपीस ड्रेस में डांस करता दिखा।

Who is Leo Kalyan: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन में बेबी शावर (गोदभराई) पार्टी दी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में सोनम कपूर की अपनी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी के अलावा कई गेस्ट शामिल हुए। हालांकि, इस पार्टी के दौरान जिस शख्स ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो दाढ़ी-मूंछ के साथ वनपीस ड्रेस में नजर आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर कौन है वो शख्स जिस पर टिकी सबकी निगाहें : 
दरअसल, सोनम कपूर के बेबी शावर में पहुंचा ये शख्स ब्रिटिश पाकिस्तानी म्यूजिशियन लियो कल्याण (Leo Kalyan) हैं। लियो कल्याण ने बेबी शावर के दौरान अनिल कपूर की पॉपुलर फिल्म ‘1942: अ लव स्टोरी’ के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और सोनम कपूर की ‘दिल्ली 6’ के गाने ‘मसक्कली’ पर डांस परफॉर्म भी किया। लियो कल्याण वन पीस स्कर्ट, के साथ दाढ़ी-मूंछ में परफॉर्म करते दिखे। 

कौन हैं लियो कल्याण
लियो कल्याण (Leo Kalyan) ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर हैं। इसके साथ ही वो गे आर्टिस्ट भी हैं। लियो ने 13 साल की उम्र से ही सिंगिंग शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस में फॉलोअर्स हैं। लियो कल्याण अपने मेलोडी सॉन्ग के लिए मशहूर हैं। लियो ने फिंगरटिप्स, गेट यॉर लव, डे ड्रीम जैसे कई गानों पर काम किया है। लियो कल्याण हिंदी में भी गाने गाते हैं। 

जब घरवालों ने उमराव जान का गाना गाते पकड़ा : 
लियो कल्याण के मुताबिक, वो बचपन से ही गाने गा रहे हैं। एक बार मेरे घरवालों ने मुझे फिल्म उमराव जान का गाना गाते हुए पकड़ लिया था। हालांकि, मेरे घरवालों ने मुझे गाने के लिए कभी सपोर्ट नहीं किया। बता दें कि 20 साल के लियो कल्याण की परवरिश लंदन में ही हुई है।

गे आर्टिस्ट भी हैं लियो कल्याण : 
लियो कल्याण गे आर्टिस्ट हैं। उनका मानना है कि अब तक किसी भी आर्टिस्ट ने खुलकर अपनी सेक्सुअलिटी को जाहिर नहीं किया, लेकिन उन्हें ऐसा करने में कोई हिचक नहीं है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर ही लियो के 84 हजार फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। बता दें कि लियो के लिखे कई गाने एक गे की पर्सनल लाइफ को दिखाते हैं। 

ये भी देखें : 

सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दिखा ब्रिटिश-पाकिस्तानी गे म्यूजिशियन, हालत देख लोग बोले- ये कौनसा प्राणी है?