क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह अब नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि उनकी पत्नी ने ऐसी बातों को बकवास बताया है।

मुंबई। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब क्रिकेटर युवराज सिंह एक नये रोल में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अब वे छोटे पर्दे की पिच पर एक नई पारी खेल सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 जून को युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। सूत्रों की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में युवराज हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी पत्नी हेजल ने इस खबर पूरी तरह से बकवास बताया है। हेजल ने कहा- वो ऐसे किसी शो में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें, खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में क्रिकेटर श्रीसंत भाग ले चुके हैं।