दो दरिंदों ने अपनी गंदी मानसिकता से पहले एक 19 साल की लड़की का घर से अपहरण किया फिर रेप करने के बाद उसको निर्वस्त्र कर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकाकर चल दिए।

कोरिया (छत्तीसगढ़). इंसानियत को शर्मशार और दिल को झकझोर कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां दो दरिंदों ने अपनी गंदी मानसिकता से पहले एक 19 साल की लड़की का घर से अपहरण किया फिर रेप करने के बाद उसको फांसी के फंदे पर लटकाकर चल दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेप के बाद लड़की के फाड़ दिए सारे कपड़े
दरअसल, हैवानितयत का ये मामला कोरिया जिले में सोमवार को सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, वह घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी विनोद उरांव और सूरज पनिका उसके घर आए और युवती का अपहरण कर जंगल ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया, लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसको र्निवस्त्र कर बुरी तरह से मारपीट करने लगे।

हैवान इतने कि लड़की को फांसी के फंदे पर लटका गए
दरिंदे इतने हैवान थे कि युवती के साथ की दरिंदगी का गुनाह छिपाने के लिए उसको जान से मारने के लिए तैयार हो गए। पहले आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़े, फिर उन्हीं कपड़ों से फांसी का फंदा बनाकर युवती को एक पेड़ पर मरने के लिए लटकाकर भाग गए। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। तभी फांसी का फंदा कमजोर होने के बाद लड़की नीचे जमीन पर गिर गई और वह भागकर अपने घर आ गई।

बच्ची ने रोते हुए घरवालों को सुनाई दर्दभरी कहानी
पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दर्दभरी कहानी घरवालों को रोते हुए बताई तो वह हैरान थे। इसके बाद परिजनो ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया। कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी विनोद और सूरज पहले भी एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में तीन महीने की जेल जा चुके हैं।