छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला  सामने आया है। जहां दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मानने के लिए गया था। लेकिन रास्ते में उनका दर्दनाक हादसा हो गया और 6 दोस्तों की मौत हो गई।

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़). सोचो खुशियां मौत के मातम में बदल जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां दोस्तों का एक ग्रुप मौज-मस्ती के लिए नए साल के मौके पर पिकनिक मानने गया था। लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया और 6 दोस्तों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज रफ्तार ने ली 6 लोगों की जान
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम में दंतेवाड़ा जिले में हुआ। जहां इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण है।

गाड़ी के उड़ चुके थे परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, 13 युवक-युवतियां का एक ग्रुप पिकनिक मानने गए था। जहां लौटते समय एसयूवी बारसूर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तर से चकनाचूर हो गई।

एक्सीडेंट देख राहगीर भी हैरान
हादसा इतना जबरदस्त था कि राहगीर भी हैरान थे। उन्होंने सबसे पहले एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिर क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया और काफी मश्क्कत के बाद शवों को अंदर से निकाला। हादसे में मरने वाले सभी जगदलपुर के बताए जाते हैं।