जांजगीर के एक गांव से कोरोना संक्रमितों को लेने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने लाठियों से हमला कर दिया। इस गांव में 33 पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी। टीम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इससे महिलाएं भड़क उठीं और लाठी-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाया।

जांजगीर, छत्तीसगढ़. गांव में फैले कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों को लेने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाठी-पत्थर से हमला कर दिया। वे चाहती थीं कि मरीजों का गांव में ही इलाज किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसमें असमर्थता जताई थी। इसके बाद हंगामा हो गया। बता दें कि जिले के सेमरिया गांव में 33 पॉजिटिव निकलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सैम्पलिंग करने पहुंची थी। टीम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इससे महिलाएं भड़क उठीं और लाठी-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बड़ी मुश्किल में मानीं महिलाएं
मूलमुला क्षेत्र के सेमरिया में कोरोना संक्रमण से हड़कंप मच गया। इसके बावजूद गांव के लोग मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजना चाहते थे। महिलाओं के हमले के बाद पुलिस की टीम गांव से निकल गई। रात को तहसीलदार खुद पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांववालों को समझाया कि मरीजों का अस्पताल में ही बेहतर तरीके से इलाज संभव है। काफी समझाइश के बाद लोगों ने मरीजों को ले जाने दिया।