छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में खेत पर बकरी चराने गई 14 साल की बच्ची के साथ रेप में नाकाम रहे दो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। दो दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। इसमें उसने गांव के ही दो युवकों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

बेमेतरा, छत्तीसगढ़. यहां रेप में असफल होने पर आरोपियों द्वारा एक बच्ची को जिंदा जलाने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की लड़की खेत पर बकरी चराने गई थी, इसी दौरान यह घटना हुई। दो दिन चले इलाज के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। इसमें उसने गांव के ही दो युवकों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बच्ची को बेमेतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया था। उसका यही इलाज चल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची के चिल्लाने पर बौखला उठे थे आरोपी..
पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वो 22 जून की शाम को खेत पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो आरोपियों ने उसके साथ रेप की कोशिश की। जब वो अपने बचाव में चिल्लाई, तो आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। लड़की 90 प्रतिशत जल चुकी थी। 24 जून को उसकी मौत हो गई। बेमेतरा के एएसपी विमल कुमार वैस ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सुरेश कश्यप ने बताया कि एक आरोपी का नाम शरद जायसवाल है।


इससे पहले 2 जून को घर में सो रही एक अन्य बच्ची के साथ ट्रक ड्राइवर ने रेप की कोशिश की थी। लेकिन किसी की आहट सुनकर वो भाग निकला था। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। यह आरोपी मूलत: झारखंड से है।