भाजपा को याद होना चाहिए कि जब भी उनकी सरकार बनी है, ऐसे ही छात्र आंदोलन के माध्यम से बनी है। चाहे वह 1974 का आंदोलन हो या 1980 का आंदोलन हो।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों का दमन कर रही है और अब इस सरकार का जाने का वक्त आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बघेल ने आज रायपुर के पुलिस परेड मैदान में स्थित हेलीपैड में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में और अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ जो हुआ, उससे साफ है कि भाजपा सरकार लगातार छात्रों का दमन कर रही है।

इनके जाने का वक्त आ गया है-

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा को याद होना चाहिए कि जब भी उनकी सरकार बनी है, ऐसे ही छात्र आंदोलन के माध्यम से बनी है। चाहे वह 1974 का आंदोलन हो या 1980 का आंदोलन हो।” उन्होंने कहा, “वह (भाजपा) जिन छात्रों के बदौलत सत्ता में आए हैं, आज उन्हीं को कुचलने में लगे हैं। अब इनके जाने का वक्त आ गया है।” बघेल दिल्ली स्थित जेएनयू में रविवार शाम हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)