छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक जाने-माने स्टील कारोबारी ने मां की याद में सुसाइड कर लिया। 38 वर्षीय आनंद राठी का शहर में अच्छा-खासा कारोबार था। उनकी मां का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। तब से वे सदमे में थे। इनके पिता ने भी बहुत पहले सुसाइड किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मां की याद आने का जिक्र किया है।

दुर्ग, छत्तीसगढ़. यहां के एक जाने-माने स्टील कारोबारी ने मां की याद में सुसाइड कर लिया। 38 वर्षीय आनंद राठी का शहर में अच्छा-खासा कारोबार था। उनकी मां का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। तब से वे सदमे में थे। इनके पिता ने भी बहुत पहले सुसाइड किया था। बुधवार को तड़के शख्स की लाश उनके घर में पंखे पर बनाए गए फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मां की बहुत याद आती है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात को पत्नी की नींद खुली..तो देखा बिस्तर से गायब था मृतक...
आनंद राठी गंजपारा में रहते थे। उनका परिवार माहेश्वरी स्टील के नाम से बड़ा बिजनेस चलाता है। वे छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। मृतक के चाचा दुर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे आनंद की पत्नी की नींद खुली। देखा कि वो बिस्तर पर नहीं है। पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वो अंदर से बंद था। इस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद अपने कजिन को कॉल किया। उसने आकर घर का दरवाजा खोला। तब देखा कि आनंद की लाश दूसरे कमरे में लटक रही है।


आनंद के दो बच्चे हैं। पत्नी के अनुसार वो कई दिनों से परेशान थे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मौत के वक्त आनंद नशे की हालत में थे। आनंद के दो बच्चे हैं। मृतक ने अंग्रेजी में सुसाइड नोट छोड़ा।