कहते हैं कि जर-जोरू और जमीन यह तीन चीजें ऐसी हैं जिनकी वजह से भाई-भाई की जान तक ले लेता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां एक 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। 

धमतरी (छत्तीसगढ़). कहते हैं कि जर-जोरू और जमीन यह तीन चीजें ऐसी हैं जिनकी वजह से भाई-भाई की जान तक ले लेता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां एक 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नींद में ही बड़े भाई के ले लिए प्राण
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना धमतरी जिले के कोलियरी गांव में शुक्रवार देर रात हुई है। जिसकी जानकारी शनिवार सुबह पुलिस को लगी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम मेघनाथ साहू ने अपनी पत्नी और बहू के साथ मिलकर दिया है। जहां आरोपी ने अपने बड़े भाई ज्ञानू साहू (70) की नींद में ही गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों ने पिछले कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से यह घटना घटी।

सास-बहू ने पकड़े हाथ पैर और दबा दिया गला
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिन दोनों भाइयों के बीच झगड़ा जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात को छोटे भाई मेघनाथ ने अपनी पत्नी रुपई साहू और बहू दुलेश साहू के साथ मिलकर बडे भाई को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। तीनों ने मिलकर पहले ज्ञानू साहू को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सास-बहू ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और मेघनाथ ने गला दबा दिया। पिता की आवाज सुनकी नींद से जागा मृतक का बेटा नंदलाल छुड़ाने पहुंचा और बेसुध हालत में लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ज्ञान को मृत घोषित कर दिया।