यह मामला दुर्ग जिले के ओल्ड भिलाई थाना इलाके से सामने आया है। जहां मृतक की पहचान सत्यम कुमार नाम के युवक के रूप में हुई। मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, उसको लगता था कि बीवी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उसने दुखी होकर यह कदम उठाया है। 

भिलाई. छत्तसीगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के शर्मनाक कामों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसनसे एक सुसाइड नोट छोड़ा है। यह नोट उसने किसी कागज पर नहीं बल्कि जमीन पर लिखा है। 'मैं अपनी बीवी की वजह से जान दे रहा हूं, मैंने उसे किसी और के साथ सोते देखा लिया है, जिसकी वजह से अब मेरे जिंदा रहने का कोई फायदा नहीं, अब मेरे जाने के बाद पत्नी को फांसी की सजा होनी चाहिए'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी के घर से जाते ही पति ने किया सुसाइड
दरअसल, यह मामला दुर्ग जिले के ओल्ड भिलाई थाना इलाके से सामने आया है। जहां मृतक की पहचान सत्यम कुमार नाम के युवक के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि मरने से कुछ देर पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला गुस्से में घर से निकल गई, वहीं युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सुसाइड है।

बीवी के अफेयर से दुखी था पति
 पुलिस ने बताया कि मामले को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, उसको लगता था कि बीवी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उसने दुखी होकर यह कदम उठाया है। वहीं सुसाइड नोट में जो लिखा है उससे भी बहुत साफ हो जाता है।

पुलिस पत्नी से कर रही पूछताछ
मामले की जांच कर रहे CSP विश्वास चंद्राकर ने बताया कि मृतक ने अपनी पत्नी का नाम उर्मिला बताया है। जिस वक्त युवक ने आत्महत्या की इस दौरान युवती घर पर नहीं थी। लेकिन कुछ देर बाद वह घर पर आ गई थी। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।