छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों नें इंसानियत की मिसाल पेश की है। जवानो ने जंगल में 6 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने कंधे पर चारपाई के सहारे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया।

बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों नें इंसानियत की मिसाल पेश की है। जवानो ने जंगल में 6 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने कंधे पर चारपाई के सहारे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी की वजह से लोग उनकी तारीफ और सलाम कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह महिला को पहुंचाया अस्पताल
दरअसल, यह मामला मंगलवार का है। जानकारी के मुताबिक, जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर के जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उनको बीच रास्ते में एक गर्भवती महिला मिली। बीमार थी और प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उन्होंने पहले तो देखा कि आस-पास कोई वाहन मिल जाए तो पीड़िता को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद जवानों ने चारपाई के सहारे महिला को ले जाने का फैसला लिया।

जवानों ने 6 किलोमीटर का रास्ता तय किया
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ जवानों ने करीब 6 किलोमीटर का सफर तय कर महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। जहां प्रसूता ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, मां और बच्चे की हालत ठी