छत्तसीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको जानकर पुलिस भी हैरान है। जहां एक बेटे ने अपने पिता को पीटा। वह भी इसलिए की बाप उसकी शादी नहीं करा रहा था। 

भिलाई, छत्तसीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जान पुलिस भी हैरान है। जहां एक बेटे ने अपने पिता को पीटा। वह भी इसलिए की बाप उसकी शादी नहीं करा रहा है। बेटे का कहना कि वह ऐसा जानबूझकर कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब पीकर बाप को बेटे ने पीटा
दरअसल, यह घटना भिलाई के खुर्सीपार पुलिस थाने में 4 जनवरी को हुई है। जहां वीरेंद्र यादव ने शराब के नशे में रात को घर पहंचकर पिता की बेरहमी से पिटाई कर डाली। पीड़ित बुजुर्ग इस मामले की बेटे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। 

अपने ही पिता को दी जान से मारने की धमकी
पुलिस शिकायत में पिता कृष्णा यादव ने बताया कि वह रात को पहुंचा और मेरे साथ गाली-गलौच करते हुए पीटने लगा और मेरे ऊपर पलंग दे मारा। कहने लगा की आप मेरी शादी क्यों नहीं कर रहे हो। इसके बाद उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।