राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा तो दूसरे की इलाज के दौरान जान चली गई। 

रायपुर, राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा तो दूसरे की इलाज के दौरान जान चली गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उछलकर 10 से 15 फीट के दूर जा गिरे दोनों दोस्त
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट शुक्रवार को उस वक्त हुआ जब दो दोस्त रामजनम राय और साहबजादे यादव एक बाइक से फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने उनको इस कदर टक्कर मार की दोनों उछलकर बीच सड़क पर 10 से 15 फीट के दूरी पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

टक्कर मारने वाले का नहीं चल पाया पता
एक्सीडेंट के बाद जब राहगीरों ने दोनों को बीच सड़क पर इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।