छत्तसीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शायद ही किसी ने नहीं सुना होगा। यहां पत्नी ने पति से साफ तौर पर कहा कि वह उसके सामने 10 मर्दों से संबंध बनाएगी और वो तू कुछ नहीं कर सकेगा। फिर पति ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

रायपुर. छत्तसीगढ़ के बेमेतरा जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया हैं। यहां एक पत्नी ने अपने पति को को कहा कि तुझसे तलाक लेने के बाद तेरे ही सामने 10 गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाऊंगी और तू मेरा कुछ नहीं कर सकेगा। बीवी की यह बात सुनते ही पति को गुस्सा आ गया और उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर शव लटका दिया। इसके बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तलाक दो फिर तेरे सामने ही 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना बेमेतरा जिले के सेमरिया चौकी खंडसरा गांव की है। जहां एक युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, कई बार समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। जब इसके लिए मना किया तो वह झगड़ा करती थी। कहती थी- मुझे तलाक दे दो। फिर मैं तुम्हारे सामने ही 10 मर्दों के साथ संबंध बनाऊंगी। बस इसी बात पर मेरा उससे रोजाना झगड़ा होता था। रोज-रोज की झंझट से अच्छा हुआ जो मैंने उसकी हत्या कर दी।

पति ने पत्नी को एक दिन गंदा काम करते रंगेहाथ पकड़ा
बता दें कि युवक ने अपनी चरित्रहीन पत्नी की शिकायत दो महीने पहले लखनऊ पुलिस स्टेशन में भी शिकायत लिखवाई थी। इस शिकायत में आरोपी ने कहा था कि मैं दो महीने पहले ही छत्तीसगढ़ से यहां काम करने के लिए आया हूं। लेकिन मेरे काम पर जाते ही मेरी पत्नी कई लोगों के साथ अवैध संबंध बनाती है। उसे समझाया तो भी नहीं मानी, फिर एक दिन मैंने उसे रंगेहाथों एक युवक के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद से रोजाना हम लोगों में विवाद होने लगा। वह खुलेआम कहती थी कि वो एक नहीं 10-10 लोगों के साथ संबंध बनाएगी और तू कुछ नहीं कर पाएगा।

पति तलाक की बना चुका था पूरी प्लानिंग...लेकिन ना चाहकर करना पड़ा मर्डर
इसके बाद दोनों पति-पत्नी 5 जुलाई को लखनऊ से ट्रेन बैठकर दुर्ग आ गए, जहां से वह 6 जुलाई को बेमेतरा पहुंचे। घर पहुंचते ही पति ने तलाक लेने की कवायद शुरू कर दी। इसके लिए उसने वकीलों से सलाह भी ली। फिर 7 जुलाई को उसने पत्नी से कह दिया कि वह उससे तलाक ले रहा है, मैंने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बस इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ऐसा कुछ बोल दिया कि पति को गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने शव को कमरे में ले गया और साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया।

यह भी पढ़ें-अमेरिका में जो होता है वह दौसा के स्कूल में हो गया, कांड करने वाला था छात्र लेकिन स्मार्ट निकला प्रिंसिपल