छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का देर रात हार्ट अटैक से निधन हार्ट अटैक से हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे।

रायपुर(chhattisgarh). छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का देर रात हार्ट अटैक से निधन हार्ट अटैक से हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे। मनोज मंडावी 1998 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दिग्गज नेता मनोज मंडावी काफी दिनों से हार्ट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। इसके इलाज के लिए उन्हें सोमवार को चेन्नई जाना था। लेकिन जाने से पहले ही उनको रविवार की भोर में उनकी तबियत बिगड़ी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले ही थे पर अस्पताल पहुंचने से पहले मनोज मांडवी की सांसे थम गई। धमतरी के निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

3 बार विधायक रहे मनोज मंडावी 
राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने 90 के दशक में युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में की थी। उसके बाद वह मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद मांडावी ने अजीत जोगी शासन में पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाला। मनोज मंडावी 3 बार के विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता थे। अपने क्षेत्र में विधायक मनोज सिंह मंडावी का काफी दबदबा था। यही वजह है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार मनोज सिंह मंडावी विधायक बने। उनके निधन के बाद से पूरे भानुप्रतापपुर में मातम छाया हुआ है।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।