मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में आ जाते हैं। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के चलते कमलनाथ सरकार गिरने और अब राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत के बाद भी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को ही मोदी को टक्कर देने वाला नेता मानते हैं। दिग्विजय गुरुवार को दिवंगत अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को सांत्वना देने पहुंचे थे।

रायपुर, छत्तीसगढ़. दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी से मिलने उनके घर पहुंचे। दिग्विजय सिंह बुधवार को रायपुर पहुंचे थे। वे गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले अमित जोगी को सांत्वना देने गए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में आ जाते हैं। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के चलते कमलनाथ सरकार गिरने और अब राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत के बाद भी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को ही मोदी को टक्कर देने वाला नेता मानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दिग्विजय ने कहा..
दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को ही कांग्रेस का नेतृत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बाहर कोई दूसरा लीडरशिप देखने लायक नहीं है। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि कम से कम वे तो ऐसा ही मानते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं।

इससे पहले बुधवार रात दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। 

अमित जोगी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी..

Scroll to load tweet…