सड़क पर बनी इस सुरंग को देखिए! यह सड़क करीब 10 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन यह गड्ढा अब सामने आया है। लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे की गई? अब तक सैकड़ों वाहन इसके ऊपर से गुजरे, लेकिन ऊपरवाले का शुक्र रहा कि कोई नीचे नहीं टपका।

जांजगीर-चांपा. यह खतरनाक सड़क हिमाचल या कश्मीर घाटी के किसी दुर्गम इलाके में नहीं है। यह सड़क है जांजगीर-चांपा के मालखरौदा ब्लाक में। यह सड़क मंद्रागोढ़ी से सिल्ली को जोड़ती हैं। बुधवार रात यहां बना एक पुल भरभराकर धंस गया। तस्वीर में देख सकते हैं कि पुल पर कितना बड़ा गड्ढा बन गया है। यानी इसमें कोई गिरता, तो जान बचने की उम्मीद न के बराबर होती। गनीमत रही कि उस वक्त पुल से कोई नहीं गुजर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


10 साल पहले बना था यह पुल..
पुल पर बना यह गड्ढा सरकारी लापरवाही की पोल खोलता है। यह पुल करीब 10 साल पहले बनाया गया था। बताते हैं कि इसके निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च आया। सामने आया है कि पुल की स्लैब में लोहे के सरिये तक नहीं डाले गए। इससे वो वजन नहीं सह पाया और धीरे-धीरे कमजोर होता गया। लोग हैरान है कि ठेकेदार ने इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी?