छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को केरोसिन डालकर जला दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को केरोसिन डालकर जला दिया। क्योंकि वह लड़की को पसंद नहीं करते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के घर मिलने गई थी प्रेमिका
दरअसल, यह खौफनाक वारादत अभनपुर थाने के एक गांव में सामने आई है। युवक ने शनिवार के दिन प्रेमिका को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की उसके घर पहुंची तो प्रेमी घर पर नहीं था। इस दौरान उसको युवक के पिता, मां और भाभी मिले। प्रेमी के परिजन युवती से बहस करने लगे। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उसके ऊपर किरोसिन छिड़कर आग लगा दी। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। जहां देर रात पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवती करीब 85 प्रतिशत तक जल चुकी है।

3 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों...
वहीं इस मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा-कि मेरी बहन गांव के ही एक लड़के से प्यार करती है। दोनों में करीब तीन साल से संबंध हैं और वह शादी करने वाले थे। लेकिन युवक के घरवाले बहन को पसंद नहीं करते थे। रविवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।