हैदराबाद में 27 साल की वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से एक घिनौनी और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 16 साल की एक नाबालिग के साथ गैंपरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

बिलासपुर ( छत्तीसगढ़). 6 दिन पहले हैदराबाद में 27 साल की वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से एक घिनौनी और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 16 साल की एक नाबालिग के साथ गैंपरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को अकेला देख ले गए जंगल
दरअसल, ये हैवानियत वाली वारदात रविवार के दिन बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक नाबालिग घर से कुछ दिर मवेशी को चराने के लिए गई थी। इसी दौरान दो दरिंदे राय सिंह और मनोज वाकरे ने अकेली लड़की को देखा तो उसका अपहरण कर जंगल की तरफ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

बुरी तरह चीख रही थी लड़की
पीड़िता चीखती रही छोड़ दो, छोड़ दो लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। जब लड़की की तलाश करते-करते उसकी बुआ वहां पर पहुंती तो आरोपी वहां से भाग निकले। लेकिन उन्होंने इससे पहले बर्बरता कर गए। जब बच्ची की बुआ उसको डॉक्टर के पास ले गई तो पता चला कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में आरोपियों ने लकड़ी डाली हुई थी। हालांकि पुलिस ने दोनों को अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया है।