बेशक कई जगहों से लॉक डाउन के उल्लंघन की खबरें और तस्वीरें सामने आती रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांववाले इसका सख्ती से पालन कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव के जमाई राजा तक को गांव में नहीं घुसने दिया।
हैंडपंप सुधारने आया था, हो गया प्यार...
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल का रहने वाला यह शख्स बहुत पहले फरसाबहार में हैंडपंप सुधारने के लिए आया था। इसी बीच उसका एक युवती से प्रेम हो गया। यह युवती भालूमुंडा गांव की रहने वाली है। दोनों ने लवमैरिज कर ली। इसके बाद युवक गांव में ही रहने लगा। हालांकि बाद में मालूम चला कि वो मूलत: बांग्लादेश से है। इस दम्पती के पहले से ही दो बच्चे हैं। पत्नी फिर से गर्भवती है। कुछ दिनों पहले युवक ने पत्नी को फोन करके गांव लौटने की बात कही थी। लेकिन गांववालों को पता चला कि वो तब्लीगी जमात में शामिल हुआ है, तो वे सक्रिय हुए। पंचायत बैठाई गई और फिर जमाई राजा को सख्त हिदायत दी गई कि वे गांव में न आएं।
गांव का रास्ता किया गया बंद...
लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से गांववालों ने गांव का रास्ता बंद कर दिया है। दरअसल, यह गांव झारखंड और ओडिशा के बॉर्डर पर है। लिहाजा, खास ध्यान रखा जा रहा है। मामले की जानकारी लगने पर प्रशासन की टीम गांव पहुंची। पत्नी भी पति का सही पता नहीं बता पा रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं युवक ने महिला को प्रेमजाल में तो नहीं फंसाया था। हालांकि एसडीएम एनएस भगत ने कहा कि अगर युवक लौटता है, तो उसे भी क्वारेंटाइन में रखा जाएगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

