छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया है जो पुलिस अफसर बनने की चाहत रखता था। उसकी जाब पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो वह नकली वर्दी पहनकर लोगों को धौंस दिखाकर पैसे वसूलने लगा। 


जांचगीर-चांपा (छत्तीसगढ़). कभी शौक-शौक में इंसान अपराध भी कर जाता है। ऐसा एक अनोखा मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक युवक पुलिस अफसर बनाने की चाहत में नकली वर्दी, नेम प्लेट, बेल्ट और पुलिस के स्टार लगाकर घूमता था और बेकसूर लोगों को अपनी धौंस दिखाता-फिरता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बचपन से जाना चाहता था पुलिस में...
दरअसल, फर्जी पुलिसवाला बनकर घूमने वाले इस शख्स का नाम है रामकृष्ण पटेल। ग्रामीणों ने बताया कि उसको बचपन से ही पुलिस की नौकरी अच्छी लगती थी। उसका सपना था कि वह आगे चलकर अगर कोई नौकरी करेगा तो पुलिस की। नहीं तो कोई दूसरी जॉब नहीं करेगा। बस यही चाहत उसको सालाखों के पीछे ले गई। 

नकली वर्दी पहनकर घूमता था आरोपी
स्थानीय युवकों ने बताया कि वह वर्दी पहनकर गांव में घूमने लगा और सीधे-सादे लोगों से पैसे भी वसूलने लगा था। वह कहता था मेरी देखो पुलिस में नौकरी करने लगा हूं। लेकिन ग्रामीणों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ और उसकी हरकतों को देखकर असली पुलिस को सूचित कर दिया। जहां उसको नकली खाकी वर्दी में हिरासत में लिया गया।