आरोपी छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का पूर्व पीए है। पुलिस ने उसे 8-9 जनवरी की रात घर से गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर, छत्तीसगढ़. एक नाबालिग लड़की के बयान ने सनसनी फैला दी है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके मुंहबोले अंकल ने उसके साथ रेप किया। ऐसा आरोपी लगातार कर रहा था। आरोपी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम का पीए रहा है। पुलिस ने आरोपी को 8-9 जनवरी की दरमियानी रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पढ़ाने के बहाने अपने साथ रायपुर लाया था..
आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता पर आरोप है कि वो राजनांदगांव की रहने वाली एक नाबालिग को पढ़ाने के बहाने अपने साथ रायपुर लेकर आया था। वो पिछले कई सालों से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके चलते लड़की का दो बार अबॉर्शन कराना पड़ा। नाबालिग ने अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती 11 पन्नों में लिखकर बयां की है। सिविल लाइन पुलिस ने रात करीब दो बजे ओपी गुप्ता के घर पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग ने बताया कि वो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर यौन शोषण करता रहा। हालांकि लड़की ने आशंका जताई कि उसके पिता की भूमिका भी इसमें हो सकती है। हो सकता है कि उन्होंने उसे बेच दिया हो। दरअसल, आरोपी पीड़िता के पिता को लगातार पैसा देता था। लड़की ने बताया कि उसके साथ यौन शोषण की शुरुआत 2016 में तब हुई, जब आरोपी की पत्नी मायके गई थी। इसके बाद से यह सिलसिला चल पड़ा।