बता दें कि यह नक्सली कमांडर कई हमलों का मारस्टमाइंड था। इसने देश में कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया था। उस पर तीन राज्यों की सरकारों ने इनाम रखा था।

सुकमा (छत्सीसगढ़). तीन राज्यों का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर रमन्ना की मरने की खबर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हार्ट से बताई जा रही है। हालांकि अभी उसके मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियां और छत्तसीगढ़ की पुलिस अलर्ट हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 तीन राज्यों की सरकार ने रखा था 2 करोड़ से ज्यादा का इनाम
पिछले दो-तीन दिन से रमन्ना के मारे जाने की खबरे सुनने को मिली है। तभी से राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है। बता दें कि यह नक्सली कमांडर कई हमलों का मारस्टमाइंड था। इसने देश में कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया था। इसको पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ , तेलांगना और ओडिसा की सरकारों ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए का इनाम रखा था।

एक दशक से फैला रखा था आतंक
दरअसल, इस कमांडर ने पिछले 10 सालों में कई हमले किए हैं। इन हमलों में करीब 55 जवान शहीद हुए हैं। बताया जाता है कि दरभा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमले में इसी का हाथ था। वह जवानों को निशाना बनाता था। हालांकि उसके मारे जाने की खबर पहले भी आ चुकी हैं। जो बाद में झूठी साबित हुईं थी।