छत्तीसगढ़ में 6 साल की मासूम के साथ 66 साल के बुजुर्ग ने हैवानियत कर दी। घटना मुंगेली जिले के एक गांव की है। इस घटना के बाद से बच्ची सदमे में हैं। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन उसके चेहरे पर अपने कृत्य का जरा-सा भी पछतावा नहीं दिखता। पीड़िता अपनी बहन के साथ चॉकलेट लेने दुकान जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी उन्हें रास्ते में मिल गया। वो पीड़िता को 10 रुपए का लालच देकर अपने साथ ले गया था।

मुंगेली, छत्तीसगढ़. यहां 6 साल की मासूम के साथ 66 साल के बुजुर्ग ने हैवानियत कर दी। घटना मुंगेली जिले के एक गांव की है। इस घटना के बाद से बच्ची सदमे में हैं। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन उसके चेहरे पर अपने कृत्य का जरा-सा भी पछतावा नहीं दिखता। पीड़िता अपनी बहन के साथ चॉकलेट लेने दुकान जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी उन्हें रास्ते में मिल गया। वो पीड़िता को 10 रुपए का लालच देकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। बच्ची की काउंसिलिंग कराई जा रही है, ताकि वो सामान्य हो सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


नानी के घर आई थी बच्ची..
पुलिस के अनुसार घटना घटना पथरिया थाना इलाके के गोइंद्री गांव की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी बिसेसर पाठे इसी गांव में रहता है। 23 जून की शाम करीब 7 बजे पीड़िता बहन के साथ दुकान पर जा रही थी। आरोपी ने एक बहन को बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। बच्ची 4 महीने पहले नानी के घर आई थी। वो तब से यही थीं।