छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 5 दिन के बच्चे की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही गला घोंटकर की थी। आरोपी लिव इन में रहती थी। वो प्रेमी से नाराज थी।

रायगढ़, छत्तीागढ़. लैलूंगा क्षेत्र के रामपुर गांव में एक 5 दिन के बच्चे की गला दबाकर हत्या के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह हत्या किसी और ने नहीं, उसकी मां ने ही की थी। वो अपने प्रेमी से रायगढ़ लौट चलने का दबाव बना रही थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वो जब तालाब से लौट रही थी, तभी एक बाइक सवार उसके बच्चे को छीनकर भाग गया था। हालांकि पुलिस को उसके बयान पर शक था। बाद में बच्चे की लाश तालाब से मिली थी। बाद में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गांव में रहना नहीं चाहती थी महिला...
23 साल की मोनिका भगत का खेमराज से प्रेम प्रंसग चल रहा था। दोनों लिव इन में रहने लगे थे। इस बीच मोनिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले मोनिका और खेमराज भेड़ीमुड़ा गांव में रहने लगे थे। घटना के वक्त खेमराज छेरछेरा पर्व मनाने अपने गांव गया हुआ था। मोनिका चाहती थी कि वे दोनों रायगढ़ में रहें। लेकिन खेमराज इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। मोनिक गर्भपात करना चाहती थी, लेकिन इस बच्चे को लेकर खेमराज और उसके परिजन खुश थे। उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। बताते हैं कि सालभर पहले खेमराज रायगढ़ में गाड़ी चलाता था। तभी उसका मोनिका से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। 6 जनवरी को मोनिका ने बेटे को जन्म दिया था। शनिवार शाम खेमराज छेरछेरा त्यौहार मनाने गांव में घूम रहा था। इसी बीच शाम 7 बजे मोनिका ने शोर मचाकर बताया कि एक बाइक सवार उसका बच्चा लेकर भाग गया है। पुलिस ने जब पड़ताल की, तो मामला कुछ और निकला। आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे को कंबल में दबाकर मार डाला था। इसके बाद तालाब में ले जाकर फेंक दिया। महिला ने माना कि उसने बच्चे को कभी अपना दूध नहीं पिलाया।