छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतको में तीन महिला और पांच साल का बच्चा शामिल है। 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतको में तीन महिला और पांच साल का बच्चा शामिल है। पुलिस ने चारों शव बरामद कर परजिनों को सौंप दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हो गया दिल दहला देने वाला हादसा
दरअसल, यह सड़क हादसा शनिवार देर रात रायगढ़ जिले में हुआ। जहां तेज रफ्तार में चल रही एक पिअकप वैन के अचानक पलट गई और उसमें बैठी चार सावरियों की मौत हो गई और करीब 15 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ पुलिस थाने के करीब 30 लोग एक पिकअप में सवार होकर एक मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क पर फिसल कर पलट गया। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।