राजधानी में महिला पुलिसकर्मी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कैशियर शादी का झांसा देकर लगातार मेरा रेप करता था।

रायपुर। राजधानी में महिला पुलिसकर्मी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कैशियर शादी का झांसा देकर लगातार मेरा रेप करता था। महिला ने कोतवाली थाने में कैशियर का खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

महिला पुलिसकर्मी ने बताया उसकी पोस्टिंग रायपुर में है। इस दौरान उसकी मुलाकात बैंककर्मी से हो गई। धीरे धीरे मुलाकात दोस्ती में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बैंक कैशियर ने मेरे सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। इसके बाद उसने कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। मैंने जब शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद मुझे थाने में आना पड़ा। पुलिस ने बताया, उन्होंने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है। इसके बाद आरोपी बैंक कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।