छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दामाद ने अपने ससुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी झगड़े के बाद से मायके रह रही थी। इसके बाद ससुर ने उसका दूसरा विवाह करा दिया। आरोपी इसी बात से नाराज था।

धमतरी. पत्नी गुस्से में मायके क्या गई, ससुरालवालों ने उसकी दूसरी शादी करा दी। दामाद को बहुत गुस्सा आया। उसकी 2 साल की बेटी है। आरोपी अब बार-बार बेटी को लेने ससुराल जा रहा था। ससुर को दामाद पर भरोसा नहीं था। उसने नातिन को दामाद के संग भेजने से मना करा दिया। इस बाद से बौखलाए आरोपी ने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुरालवालों ने दामाद को भगा दिया था
केरेगांव पुलिस के अनुसार,आरेापी शिवराम मंडावी(23) कांकेर जिले के टिकरापारा हलबा का रहने वाला है। उसकी ससुराल धमतरी के भोथापारा माडमसिल्ली में है। शिवराम की शादी तीन साल पहले मृतक लखनलाल गावड़े(45) की बेटी से हुई थी। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता था। इससे नाराज शिवराम की पत्नी मायके आ गई थी। शिवराम उसे मनाने बार-बार ससुराल जाता रहा। लेकिन लखनलाल और सास नीराबाई का भरोसा दामाद से उठ चुका था। उन्होंने बेटी को ससुराल भेजने के बजाय उसकी दूसरी शादी कर दी। अब शिवराम अपनी बेटी को लेने ससुराल जा रहा था। वो 25 अक्टूबर को भी ससुराल गया था। लेकिन ससुरालवालों ने उसे डांट दिया, तो घर लौट आया।

बदला लेने अंधेरे में दीवार फांदकर ससुराल में घुसा
आरोपी मंगलवार रात बदले की भावना से चाकू लेकर ससुराल पहुंचा। वो अंधेरे का फायदा उठाकर बाड़े की दीवार फांदकर ससुराल में घुसा। उसने ससुर पर चाकू से दनादन वार करना शुरू कर दिए। उसे बचाने आई सास को भी घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बाकी घरवाले निकल आए और आरोपी को पकड़ लिया। पहले उसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।