होली पर दोस्तों के बीच हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना रायपुर में हुई।

रायपुर, छत्तीसगढ़. होली के दिन..जब पूरा शहर खुशियों के हुड़दंग में सराबोर था, यह मां दहाड़े मार-मारकर रोये जा रही थी। इसके बेटे की दोस्त ने ही हत्या कर दी। माना जा रहा है कि झगड़ा शराब पीने के दौरान हुआ। मृतक आरोपी दोस्त के साथ होली खेलने निकला था। दोपहर 2 बजे पुलिस को किसी ने एक स्कूल के पास लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान जैश राडिया(25) के रूप में हुई। मृतक शराब पीने का आदी था। वो आरोपी दोस्त राजेंद्र सारंग के साथ घर से निकला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुस्से में मार दिया था पत्थर..
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि शराबी पीने के दौरान उनमें झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्थर उठाकर जैश को दे मारा था। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।