छत्तीसगढ़ के रायपुर में ड्रग्स तस्करी से जुड़ीं दो महिलाओं और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं के पास से 16 लाख रुपए की अफीम और डोडा चूरा जब्त किया गया है। ये महिलाएं कॉल पर आने वाली डिमांड की पूर्ति करती थीं। इनका साथी ढाबा चलाता है।

रायपुर, छत्तीसगढ़. सिर्फ मुंबई नहीं, दूसरे राज्यों में भी नशे का कारोबार (Drugs Smuggling) अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते लगातार इस धंधे से जुड़े लोग पकड़े जा रहे हैं। रायपुर पुलिस ने अफीम के धंधे से जुड़ीं दो महिलाओं को पकड़ा है। इनका एक साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है। यह कार्रवाई न्यू राजेन्द्र नगर और तेलीबांधा थाना के टीम ने संयुक्त रूप से की। तस्करों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई थी। इनके पास से 16 लाख रुपए कीमत का 12 किलो अफीम और 44 किलो डूडा चूरा बरामद किया गया है। आरोपी स्कूटर के जरिये इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस ने स्कूटर और इनके मोबाइल भी जब्त किए हैं। मोबाइल में इस धंधे से जुड़े कई राज़ सामने आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह आईं पकड़ में..

पुलिस को सूचना मिली थी कि ये महिलाएं युवाओं को नशे की चीजें बेचती हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने ग्राहक बनकर इनसे संपर्क किया। महिलाएं अफीम लेकर पुलिसकर्मियों तक पहुंचीं। मंगलवार दोपहर वे मेडिशाइन अस्पताल के पास पहुंचीं। तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ढाबा चलाता है आरोपी
पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय यादव ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाओं के नाम शोभा सावलानी और किरण चंदानी हैं। शोभा काशीराम नगर तेलीबांधा की रहने वाली है। किरण सेजबहार में रहती है। इन्हें श्याम नगर तेलीबांधा निवासी सुंदर सिंह संधु अफीम मुहैया कराता था। यह महासमुंद रोड पर ढाबा चलाता है। यहीं से फोन के जरिये यह ग्राहकों तक नशा पहुंचाता था।

(मामले की जानकारी देती पुलिस। इनसेट में महिलाओं का गिरफ्तार साथी)

यह भी पढ़ें

शराब के लिए देसी जुगाड़: शराबबंदी में भी बहती हैं नदियां और पीने वाले बना ही लेते हैं रास्ता