लॉकडाउन के चलते अपनी रोजी-रोटी छीन जाने से परेशान पांच लड़कियों पर उसके मकान मालिक ने अलग से जुल्म ढा दिया। जब उन्होंने किराया नहीं दिया, तो मकान मालिक ने लड़कियां का सारा सामान जब्त करके उन्हें कैद कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले का है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोती-बिलखती लड़कियों को मुक्त कराया।

पेंड्रा, छत्तीसगढ़. ये लड़कियां खिड़की में खड़े होकर रो रही थीं। वहां से गुजरने वालों से मदद की गुहार लगा रही थीं। दरअसल, इन्हें मकान मालिक ने बंधक बना लिया था। वे किराया नहीं दे पाई थीं। लॉकडाउन के चलते अपनी रोजी-रोटी छीन जाने से परेशान पांच लड़कियों पर उसके मकान मालिक ने अलग से जुल्म ढा दिया। जब उन्होंने किराया नहीं दिया, तो मकान मालिक ने लड़कियां का सारा सामान जब्त करके उन्हें कैद कर दिया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोती-बिलखती लड़कियों को मुक्त कराया। इन लड़कियों को फिलहाल प्रशासन ने अपनी निगरानी में रखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


खाने तक को पैसे नहीं थे, किराया कहां से देतीं..
मामला गौरेला क्षेत्र के सेमरा गांव का है। ये लड़कियां एक लोकल फैक्ट्री में काम करती हैं। वे सभी गांव में एक किराये के घर में रहती हैं। लॉकडाउन के चलते उनका काम बंद हो गया। लड़कियों ने बताया कि वे तो घर निकलना चाहती थीं, लेकिन संभव नहीं हो सका। मकान मालिक उन पर लगातार किराये के लिए दबाव बना रहा था।

लड़कियों ने बताया कि जब उन्होंने पैसा न होने की बात कही, तो मकान मालिक ने उनकी रसोई का सारा सामान उठा लिया। गैस चूल्हा, बर्तन आदि सबकुछ। फिर सबको एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पहले उन्होंने खिड़की के जरिये लोगों से मदद मांगी। फिर फोन पर ग्राम पंचायत की सरपंच गजमती भानु से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।