घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही एक युवक संतु दत्ता ने 6 जून को छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली थी। इसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो वह परेशान रहने लगी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

छत्तीसगढ़ । सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने पर कक्षा 10 की छात्रा डिप्रेशन में आ गई। उसने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। बता दें कि छात्रा की अश्लील फोटो लेकर गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बांदे थाना क्षेत्र के गांव पीवी 105 विकासपल्ली की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
बांदे थाना क्षेत्र के गांव पीवी 105 विकासपल्ली निवासी भारती विश्वास (16) कक्षा 10 में पढ़ती थी। आरोप है कि गांव के संतु दत्ता ने उसकी अश्लील फटो खींच ली, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे देखने के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई। उसने मंगलवार को कीटनाशक पी कर जान दे दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार