पहले से ही 6 शादी करने वाले एक टीचर ने 7वीं महिला को शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया। लेकिन जब टीचर शादी से मुकरा, तो महिला पुलिस के पास जा पहुंची। महिला भी पहले से शादीशुदा है।आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

पेंड्रा. एक टीचर ने शादीशुदा महिला से दोस्ती की। फिर उससे शादी करने का प्रॉमिस किया। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी टीचर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इससे महिला गर्भवती हो गई। जब उसने शादी की बात दुहराई, तो आरोपी मुकर गया। महिला ने जब पड़ताल की, तब सामने आया कि उसका प्रेमी पहले ही 6 शादियां कर चुका है। अब महिला ने पेंड्रा थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी टीचर फरार हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महगांव वार्ड नंबर 2 सूरजपुर निवासी शिक्षक शमशीर मंसूरी (43) देवरीकला गांव में रहता है। वह ग्राम सोरगा, विकासखंड बैकुंठपुर में शिक्षक (एलबी) के पद पर पदस्थ है। यहीं पीड़िता भी रहती है। वो अपने पति से अलग हो गई है। महिला की एक बेटी है। 

महिला को अकेली देखकर शमशीर ने उससे दोस्ती कर ली। महिला भी उसी के धर्म की है। आरोपी ने महिला को 20 हजार रुपए महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी महिला को सूरजपुर ले गया। वहां 10 दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इससे महिला गर्भवती हो गई। आरोपी ने महिला का जबरन गर्भपात करा दिया।

जब पीड़िता ने शमशीर के बारे में जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वो कई महिलाओं को धोखा दे चुका है। जब उसने छठवीं शादी की, तो पांचवीं पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।