एक दिल दहला देने वाली खबर छत्तीसगढ़ में सामने आई है। जहां दरिंदो की वजह से एक गैंगरेप पीड़िता ने खुद को आग ली।

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़). आए दिन गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली खबर छत्तीसगढ़ में सामने आई है। जहां एक रेप पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुद को आग ली। लड़की का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिंदों ने रेप के बाद बनाया था अश्लील वीडियो...
दरअसल, यह खौफनाक घटना राजनांदगांव जिले में गुरूवार दोपहर दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि 19 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही दो लोगों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद दरिंदों ने युवती का वीडियो भी बनाया। वह आए दिन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके वायरल करने की धमकी देते थे।

60 प्रतिशत तक जल चुकी है लड़की
डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता पीड़िता गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 60 फीसदी तक जल चुकी है। पीड़िता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची राजनांदगांव के नायब तहसीलदार वर्षा तिवारी ने मामला दर्ज करवा कर जांच शुरु कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।