मकान के कमरे में चुन्नी से लटका मिला शव। नवापारा गोबरा थाने में तैनात थी महिला आरक्षक। खुदकुशी की वजह का पता नहीं। 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में, सोमवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा ली। महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। महिला कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने पति के घर आई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ रायपुर के नवापारा गोबरा थाने में पदस्थ थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर, कांशीराम नगर स्थित अपने ससुराल आई थी। सोमवार की सुबह जब पति दिनेश साहू की नींद खुली तो देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई है। उसने दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।