रोज रोज के छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला मर्दानी बन गई। उसने न सिर्फ आरोपी युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी बल्कि धारदार हथियार से उस पर हमला भी कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।

मुंगेली(Chhattisgarh). रोज रोज के छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला मर्दानी बन गई। उसने न सिर्फ आरोपी युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी बल्कि धारदार हथियार से उस पर हमला भी कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला मुंगेली जिले के रामगढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाला जितेंद्र साहू बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। उसी बाजार में सीमा साहू नाम की महिला भी सब्जी की दुकान लगाती है। सीमा का आरोप है कि जितेंद्र लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। जितेन्द्र ने कहीं से सीमा का मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया था और फोन करके उससे अश्लील बातें भी करता था। बाजार में किसी के भी सामने वह सीमा पर फब्तियां कस देता था इसलिए वो काफी परेशान थी। 

हसिए से कर दी हमला
रविवार शाम जितेंद्र जैसे बाजार पहुंचा उसने सीमा को लेकर फिर से अश्लील कमेन्ट कर दिया। इस पर सीमा आपे के बाहर हो गई और उसने पहले से ही पास रखा हुआ पेट्रोल जितेंद्र पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस दौरान जब जितेन्द्र जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा तो सीमा ने हसिए से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचेऔर किसी तरह सीमा को शांत कराया।

सूचना पर पहुंची पुलिस 
इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद झुलसे युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सीमा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।