पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप सिंह होमोसेक्सुअल था और वो अपने नौकर शंकर कुमार पासवान से जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके चलते आरोपी ने अपने मालिक की हत्या कर दी। 

रायगढ़ (छत्तीसगढ़). दो दिन पहले छत्तसीगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जहां एक युवक की तीन टुकड़ों में लाश मिली थी। मामले की जांच करने के बाद आज पुलिस ने इस मर्डर में खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे मृतक के नौकर ने अंजाम दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होमोसेक्सुअल था मालिक, नौकर के साथ करता था जबरदस्ती
जानकाकी के मुताबिक, मृतक संदीप होमोसेक्सुअल था। वह दो साल से अपने नौकर शंकर पासवान का शारीरिक शोषण कर रहा था। संदीप ने शुक्रवार रात शराब के नशे में आरोपी के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। बस इसी वजह आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

युवक की हत्या के बाद कर दिए तीन टुकड़े
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद लाश को तीन हिस्सों में काट दिया था। इसके बाद उसने शहर के मानसरोवर डैम में शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की तालाश की गई। जिसमें सामने आया कि वह दोनों लास्ट समय साथ में थे। पूछताछ में आरोपी शंकर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जहां उसको फिलहाल जेल भेज दिया गया है।