छत्तीसगड़ में एक सुसाइड करने का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवक आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस की समझदारी और एक 500 के नोट की वजह से उसकी जान बच गई।

जांजगीर. छत्तीसगड़ में एक सुसाइड करने का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवक आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस की समझदारी और एक 500 के नोट की वजह से उसकी जान बच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

500 रुपए देख कर दिया मरना कैंसिल
दरअसल, यह मामला जांजगीर जिले में मंगलवार सुबह हुई। जब चंदन नाम का एक नौजवान मरने के लिए करीब 70 फिट ऊपर पेड़ पर चढ़ गया। घरवाले उसको नीचे उतरने के लिए काफी देर तक मनाते रहे। लेकिन वह नहीं उतरा। फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने युवक को 500 रुपए का नोट दिखाकर उसे देने का वादा किया। इसके अलावा उसे दूसरी बातों में उलझा रखा। फिर कुछ देर बाद वह नीचे आ गया, जिसकी वहज से उसकी जान बच गई।

घरवाले उसकी हरकतों से हो चुके हैं परेशान
पुलिस को अमर कुमार नाम के युवक ने बताया कि चंदन का उसका दूर का रिश्तेदार है। वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है, उसकी वजह से सारे घरवाले परेशान रहते हैं। हालांकि चंदन का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है। पहले की अपेक्षा अब वो ठीक है।