शादी को एक नई जिंदगी की शुरुआत माना जाता है, लेकिन धमतरी के एक 27 वर्षीय युवक के यह मौत का कारण बन गई। वो शादी के बाद से परेशान था। भाई दूज के दिन उसने एक खतरनाक कदम उठा लिया।

धमतरी. यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है। यहां के रूद्री बैराज से एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बैराज से करीब 40 फीट नीचे पत्थरों पर युवक की लाश पड़ी मिली। ऊपर पुल पर उसकी बाइक खड़ी थी। मृतक की पहचान 27 साल के दीपक साहू पुत्र मुकुंद साहू के रूप में हुई। दीपक हटकेश्वर वार्ड में रहता था। घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है। बुधवार सुबह जब लोग मार्निंग वॉक कर रहे थे, तब उन्हें युवक की लाश दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को आशंका है कि युवक ने 40 फीट की ऊंचाई से कूदकर सुसाइड किया है। युवक सुसाइड करने के उद्देश्य से ही यहां आया था। पुल पर उसने अपनी बाइक खड़ी की और नीचे कूद गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शादी के बाद से टेंशन में था..
रूद्री थाना प्रभारी भावेश शैंडे बताते हैं कि शुरुआती जांच में यह सुसाइड का मामला लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक शादी के बाद से परेशान था। वो एक नल मिस्त्री का काम करता था। हालांकि उसने कभी यह नहीं बताया कि उसे परेशानी क्या थी।