भारत में कोरोना केस फिर से घटने लगे हैं। बीते दिन सिर्फ 15 हजार के करीब नए मामले मिले। इस बीच वैक्सीन कवरेज 200.33 करोड़ को पार कर गया है। इस समय18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाया जा रहा है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान(Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक कुल वैक्सीन डोज 200.33 करोड़ (92.66 करोड़ दूसरी और 5.89 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 27,78,013 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,43,654 पर है
  • एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.47% है
  • पिछले 24 घंटों में 16,113 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,31,13,623 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 15,528 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32% है ,जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.57% है
  • देश में अब तक 87.01 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,68,350 टेस्ट हुए

COVID 19 UPDATE: यह अच्छी खबर है कि कोरोना के नए मामले फिर घट रहे हैं। बीते दिन सिर्फ 15 हजार के करीब नए मामले मिले। इससे पहले यही आंकड़ा 17000 के पार था। इस बीच वैक्सीन कवरेज 200.33 करोड़ को पार कर गया है। इस समय 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाया जा रहा है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 200.33 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
19 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 200.33 करोड़ (2,00,33,55,257) से अधिक हो गया है। यह 2,64,01,846 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.80 करोड़ (3,80,72,341) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से लगना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,43,654 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 16,113 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,31,13,623 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,528 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,68,350 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.01 करोड़ (87,01,55,452) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.57% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 8.84 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 8.84 करोड़ (8,84,90,855) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: मरीजों की संख्या घटकर 17000 पर आई, एक्टिव केस 1.44 लाख, प्री-कॉशन डोज अवश्य लगवाएं
शराब भी हो सकती है सेहतमंद: बस यह जान लें कि किस उम्र में कितनी-कितनी पिया करें...