भारत में कोरोना संक्रमण में मामूली बढ़त देखने को मिली है। बीते दिन नए केस 10000 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210.58 करोड़ हो गया है। इस समय एक्टिव केस 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.59 प्रतिशत बनी हुई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 210.58 करोड़ वैक्सीन डोज (94.05 करोड़ दूसरी डोज और 14.30 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाइ जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 27,17,979 वैक्सीन डोज दी गईं
  • भारत में इस समय एक्टिव केस 96,442 हैं
  • सक्रिय मामले 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट फिलहाल 98.59 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 10,677 ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 4,37,44,301 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 10,649 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.62% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.32% है
  • देश में अब तक 88.35 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,07,096 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई खतरा सामने नहीं आया है। हालांकि नए केस अभी भी 10 से 20 हजार के बीच चल रहे हैं। कोरोना संक्रमण में फिर से मामूली बढ़त देखने को मिली है। बीते दिन नए केस 10000 को पार कर गए हैं। इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 8500 पर आ गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210.58 करोड़ हो गया है। इस समय एक्टिव केस 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.59 प्रतिशत बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 210.58 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
24 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 210.58 करोड़ (2,10,58,83,682) से अधिक हो गया है। यह 2,80,21,928 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष की एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4 करोड़ (4,00,65,627) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष की एज ग्रुप के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 96,442 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.22% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.59% है। पिछले 24 घंटों में 10,677 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,37,44,301 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10,649 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,07,096 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.35 करोड़ (88,35,23,886) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.32% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.62% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास 6.16 करोड़ एक्स्ट्रा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 200.21 करोड़ (2,00,21,66,975) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.16 करोड़ (6,16,38,660) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: नए केस 8500 सामने आए, एक्टिव केस 0.22% जबकि रिकवरी रेट 98.59%
युवा भारतीयों को दिल की बीमारी का अधिक खतरा, जानें इसके पीछे की वजह