भारत में बीते दिन कोरोना के 7900 से अधिक मामले मिले हैं। यह पिछले दिन की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.52 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.14% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 212.52 करोड़ वैक्सीन डोज (94.25 करोड़ दूसरी डोज और 15.97 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 12,90,443 डोज दी गईं
  • भारत में 62,748 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.14% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.67% है
  • पिछले 24 घंटों में 9,828 मरीज ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 4,38,45,680 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 7,946 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.98% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.57% है
  • अब तक 88.61 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 2,66,477 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर से मामूली बढ़ गए हैं। बीते दिन कोरोना के 7900 से अधिक मामले मिले हैं। यह पिछले दिन की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.52 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.14% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 212.52 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन
1 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 212.52 करोड़ (2,12,52,83,259) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष की उम्र के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.03 करोड़ (4,03,43,557) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 62,748 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.14% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.67% है। पिछले 24 घंटों में 9,828 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,45,680 है। पिछले 24 घंटे में 7,946 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2,66,477 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.61 करोड़ (88,61,47,613) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.57% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.98% बताई गई है।

राज्यों के पास 5.60 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.33 करोड़ (2,01,33,02,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 5.60 करोड़ से अधिक (5,60,57,420) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
ये वीडियो देखा क्या? आपको वैक्सीन लगाने कितना जोखिम उठाते हैं कोरोना वारियर्स, साथ में पढ़ें पूरी डिटेल्स
भाई-बहन, मां-बेटे और पिता-बेटी के बीच रजामंदी से बनते हैं फिजिकल रिलेशन, कौन है ये आदिवासी लोग, कहां रहते हैं?
इस आदिवासी की मौत के साथ ही धरती से मिट गई एक रहस्यमयी जनजाति, 25 साल से अमेजन के जंगल में अकेला रहता था