COVID 19 UPDATE: यह राहत की खबर है कि एक बार फिर से देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। देश में पिछले दिन 16000 के करीब नए मामले सामने आए हैं। देश में 204.34 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 204.34 करोड़ कुल वैक्सीन डोज (93.29 करोड़ दूसरी डोज और 9.06 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 8,34,167 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,43,989 पर है
  • एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है
  • पिछले 24 घंटों में 16,112 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,33,65,890 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 16,464 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 6.01% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.80%
  • देश में अब तक 87.54 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए हैं; पिछले 24 घंटों में 2,73,888 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: यह राहत की खबर है कि एक बार फिर से देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। देश में पिछले दिन 16000 के करीब नए मामले सामने आए हैं। देश में 204.34 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस 0.33% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 204.34 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
1 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 204.34 करोड़ (2,04,34,03,676) से अधिक हो गया है। यह 2,70,63,240 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.90 करोड़ (3,90,36,788) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नया आंकड़ा
भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,43,989 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 16,112 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,33,65,890 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,464 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,73,888 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.54 करोड़ (87,54,81,509) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.80% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 6.01% बताई गई है।

जानिए देश के विभिन्न स्टेट्स के पास कितनी एक्स्ट्रा डोज
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 195.63 करोड़ (1,95,63,07,825) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 7.23 करोड़ (7,23,07,840) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
Weather Report: यूपी, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, केरल आदि कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल में डीजे के जेनरेटर से गाड़ी में करंट फैलने से 10 कावड़ियों की दर्दनाक मौत, छटपटाकर गिरते रहे